गला रेत कर हत्या के बाद उसके चेहरे को जलाने की कोशिश की गई थी। दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई है। घटना के बाद पुलिस के रवैये से आक्रोशित लोगों ने आठ घंटे तक धरना देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा और मड़ियाहूं कोतवाल पर कार्यवाई की मांग की।
मौके पर आईजी विजय सिंह मीणा ने पहुंचकर ग्रामीणों को सख्त कार्रवाई लिए आश्वस्त किया था। देर शाम मामले में बच्ची के पिता की तहरीर पर अपहरण और हत्या का केस दर्ज किया गया था। देर रात एसपी ने मड़ियाहूं कोतवाली प्रभारी को निलंबित कर दिया।
एसपी अशोक कुमार ने बताया कि मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आई है। कोतवाली प्रभारी ने घटना में शिथिलता बरती, समय रहते कोई समुचित कार्रवाई नहीं की।