फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 11 शहीदों की याद में गंगा में 101 दीपों का दान, अमर शहीदों को किया गया नमन

Thu, 17 Oct 2024 10:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी के दशाश्वमेध घाट पर बांस के बने टोकरियों में आकाशदीप की टिमटिमाहट काफी आकर्षक लगती है। गुरुवार की देर शाम गणमान्य लोगों ने गंगा में 101 दीपों को भी प्रवाहित किया।
विज्ञापन
शरद पूर्णिमा पर दशाश्वमेध घाट पर आकाशदीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आश्विन पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तक जलने वाले आकाशदीप गुरुवार को आसमान में झिलमिल कर उठे। एक तरफ शरद पूर्णिमा की चांदनी चटख हो रही थी तो दूसरी ओर प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर शहीदों की याद में बांस के पोरों पर आकाशदीप जगमगाने लगे। शहीदों की राह रोशन करने के लिए काशी के नभमंडल में गुरुवार की शाम बांस की टोकरियों में आकाशदीप जलाए गए।

विज्ञापन


गुरुवार की शाम को गंगातट से आकाशदीप जब कतार में गगन में जल उठे तो दिव्य नजारे ने सबको श्रद्धा से अभिभूत कर दिया। बांस की डलियों में टिमटिमाते दीप चंद्रहार की मानिंद झिलमिला उठे। गंगोत्री सेवा समिति की ओर से आकाशदीप लोगों की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस एवं पीएसी के 11 शहीदों की स्मृति में जलाए गए। 

विज्ञापन


इसके पूर्व गंगा की मध्यधारा में दीपदान भी किया गया। प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर पुलिस और पीएसी के शहीद जवानों का नमन करते हुए आकाशदीप जलाने की शुरुआत पांच वैदिक आचार्यों ने मां गंगा के षोडशोचार पूजन से की। इसके बाद 101 दीपों को गंगा में प्रवाहित किया गया।

विज्ञापन

अतिथियों ने किया नमन
विशिष्ट अतिथि प्रो. अजीत कुमार शुक्ला रहे। पीएसी बैंड की धुन के साथ अतिथियों ने शहीदों की याद में आकाशदीप जलाए। समिति के अध्यक्ष पं. किशोरी रमण दुबे ने बताया कि शहीदों की आत्माओं का मार्ग आलोकित करने के लिए गंगा के तट पर आकाशदीप रोशन किए जाते हैं। इस दौरान पं. कन्हैया त्रिपाठी, दिनेश शंकर दुबे, गंगेश्वरधर दुबे, अथर्वराज पांडेय, शांतिलाल जैन, कन्हैया दुबे (केडी), संकठा प्रसाद, रामबोध सिंह मौजूद रहे। संचालन राजेश शुक्ला ने किया।

इनके नाम से जले आकाशदीप
गंगा के तट पर शहीद शिवराज सिंह, मनीष यादव, योगेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, आकाश तोमर, संजय कुमार, रवि कुमार, नरेश नेहरा, विरेन्द्र कुमार दूबे, प्रकाश कुमार, अजय कुमार त्रिपाठी के नाम से आकाशदीप जलाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें