UP Politics: काशी पहुंचे पूर्व सांसद राजेश मिश्र ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी के सांसद हैं। पूरी दुनिया में मोदी ने देश का नाम रोशन किया है। यूपी में कांग्रेस ने सपा के सामने सरेंडर कर दिया। वाराणसी में पार्टी के पास उम्मीदवार ही नहीं है।
कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार काशी पहुंचे पूर्व सांसद राजेश मिश्र के स्वागत में एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस तक समर्थक उमड़ पड़े। समर्थकों ने पूरे रास्ते नारेबाजी की। उधर, पूर्व सांसद के समर्थन में पुरनिये कांग्रेसियों ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
काशी पहुंचे पूर्व सांसद राजेश मिश्र ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी के सांसद हैं। पूरी दुनिया में मोदी ने देश का नाम रोशन किया है। यूपी में कांग्रेस ने सपा के सामने सरेंडर कर दिया। वाराणसी में पार्टी के पास उम्मीदवार ही नहीं है। राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ नहीं ‘भारत तोड़ो यात्रा’ की तरह काम कर रहे हैं।
पीएम मोदी 9 मार्च को वाराणसी आएंगे और उनका ऐतिहासिक स्वागत हम सबकी जिम्मेदारी है। इससे पहले पूर्व सांसद के समर्थन में पूर्व विधायक मेवालाल बागी, कांग्रेस के महानगर उपाध्यक्ष अजय सिंह शिव, पूर्व शहर अध्यक्ष हाजी रईस अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया।