फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल भैरव-संकटमोचन मंदिर पहुंचे मनोज सिन्हा, कहा- हाईकमान कहे तो बनूंगा CM

Sat, 18 Mar 2017 12:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
काशी पहुंचे मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ख्वाहिशें बड़ी बेवफा होती हैं/पूरी होने पर बदल जाती हैं...। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की रेस में आगे चल रहे संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार रात काशी पहुंचने पर यह शेर पढ़ा। उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम का फैसला शनिवार को लखनऊ में होने वाली विधायक दल की बैठक में किया जाएगा। फिलहाल, उन्हें इस बारे में कुछ भी पता नहीं है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह वह कालभैरव मंदिर और संकट मोचन मंदिर दर्शन करने पहुंचे। मुख्यमंत्री पद से जुड़े सवालों से बचने-बचाने के बीच जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या वह यूपी के सीएम की कुर्सी संभालेंगे? जवाब मिला- पार्टी हाईकमान कहेगा तो निर्देश का पालन अवश्य किया जाएगा।

सिन्हा बाबतपुर एयरपोर्ट से शुक्रवार रात 8:30 बजे होटल ताज गेटवे पहुंचे। होटल के कमरा नंबर 257 में कुछ देर आराम के बाद भाजपा नेताओं, विधायकों के अलावा अन्य मुलाकातियों का तांता लग गया। इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब सिन्हा खुद को सीएम बनाए जाने संबंधी चर्चाओं को खारिज करते रहे। सीएम की कुर्सी संभालने को लेकर उनके नाम पर चल रही अटकलों पर  उनका कहना था कि जो लोग ऐसा कह रहे हैं वह मेरे विरोधी हैं। अपने नहीं। रेल मंत्रालय में जो जिम्मेदारी मिली है उसे मैं पूरी निष्ठा से संभाल रहा हूं। संचार मंत्रालय मेरा पसंदीदा विभाग है। 
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी हाईकमान अमित शाह यदि उन्हें सीएम पद की जिम्मेदारी देते हैं तो वह स्वीकार करेंगे? इस पर कहा कि अभी मुझे कुछ भी पता नहीं है। पार्टी कहेगी तो देखेंगे। शनिवार को केंद्र से पर्यवेक्षक लखनऊ पहुंचेंगे और विधायक दल की बैठक में नेता चुना जाएगा।
विज्ञापन

सीएम के तौर पर प्राथमिकताएं

मनोज सिन्हा - फोटो : self
सीएम के तौर पर जब उनसे प्राथमिकताएं पूछी गईं और बनारस से गाजीपुर तक की बदहाल सड़कों की ओर ध्यान दिलाया गया तो उनका कहना था कि जो भी यूपी का मुख्यमंत्री होगा वह सिर्फ एक इलाके की नहीं, बल्कि पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक बुंदेलखंड से लेकर अवध तक की जरूरतों को पूरा करेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह शनिवार की सुबह गाजीपुर में एक पार्टी पदाधिकारी के घर त्रयोदशाह कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। वहां से सीधे दिल्ली जाएंगे।

सिन्हा के काशी पहुंचने पर मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण, आईजी एन रवींद्र, डीआईजी विजय भूषण, डीएम योगेश्वर राम मिश्र, एसएसपी नितिन तिवारी ने होटल में उनसे मुलाकात की। नव निर्वाचित विधायक भी चेहरा दिखाने की होड़ में लगे रहे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें