बनारस नामकरण के साथ ही अब मंडुवाडीह स्टेशन का कोड भी बदल गया। एमयूवी मंडुवाडीह की जगह अब बीएसबीएस बनारस कोड होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाणिज्य महाप्रबंधक का कोड चेंज करने का आधिकारिक पत्र भी शुक्रवार को पहुंच गया।
माना जा रहा है कि सप्ताह भर में कोड प्रभावी हो जाएगा। इसके बाद स्टेशन के समस्त जगहों और कार्यालयों में बनारस नामकरण कर दिया जाएगा।
रेल अधिकारियों के अनुसार अधिकारिक पत्र के बाद स्टेशन कोड को बदलने की प्रकिया शुरू कर दी गई है। हालांकि इस प्रकिया में सप्ताह भर का समय लगेगा।