इसके बाद बरदह थाने के एसआई विष्णु प्रसाद मिश्र व आरक्षी अमरनाथ शर्मा उसे अपनी अभिरक्षा में लेकर गुरुवार की शाम को इटौरा जिला कारागार पहुंचे। पुलिस के अनुसार जेल कर्मियों ने कोराना पॉजिटिव रिपोर्ट देखने के बाद अपराधी बच्चन को जेल में दाखिला करने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर महामृत्युंजय डेंटल कालेज इटौरा में बने एल-1 अस्पताल पहुंची।
अभी उसे यहां भर्ती कराने को लेकर बातचीत हो ही रही थी कि बच्चन चकमा देकर फरार हो गया। सब इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद शुक्ल ने सिधारी थाने में फरार अपराधी बच्चन बनवासी व अभिरक्षा में लगे आरक्षी अमरनाथ शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अभिरक्षा से अपराधी के फरार हो जाने पर हड़कंप मच गया है।
एसपी सिटी (आजमगढ़) पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि तमंचे के साथ पकड़ा गया अपराधी कैसे फरार हो गया है, इसकी जांच सीओ लालगंज को सौंप दी गई है। सीओ की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं फरार अपराधी की गिरफ्तरी को लेकर भी पुलिस टीम लगा दी गई है।