फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी गिरफ्तार, 12 मुकदमों में दर्ज है नाम; 3 जून को हत्यारा हुआ था ढेर

Sun, 13 Sep 2026 09:03 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

विनीत राय हत्याकांड में फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अंधऊ हवाई पट्टी के पास से दबोचा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का नाम 12 मुकदमों में दर्ज है। मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
जगदीश सिंह यादव गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर कोतवाली पुलिस ने बिंदू होटल के मालिक आलोक कुमार राय के पुत्र विनीत राय हत्याकांड में वांछित चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अंधऊ हवाई पट्टी के पास से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि 12 सितंबर को पुलिस टीम ने जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव (25) को गिरफ्तार किया। वह मूल रूप से कोठिया कोडरताल, थाना करीमुद्दीनपुर का निवासी है और वर्तमान में कालिधाम कॉलोनी, गौसाबाद में रह रहा था।

उन्होंने बताया कि जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव थाना कोतवाली में दर्ज विनीत राय हत्याकांड में नामित वांछित आरोपी है। यह प्राथमिकी 30 मई को बिंदू होटल के मालिक के पुत्र विनीत राय की हत्या के संबंध में दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा और थाना कोतवाली की पुलिस टीम शामिल रही।

विज्ञापन

29 मई की रात को हुई थी विनीत की हत्या
गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र में 29 मई की रात को बिंदू होटल के मालिक के पुत्र विनीत राय की हत्या हुई थी। इस मामले में थाना कोतवाली में चार लोगों पर नाम जद प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जिसमें मुख्य आरोपी शंकर पांडेय, कमलेश चौधरी, आलोक दूबे और सोनू यादव का नाम शामिल था। इसके अलावा तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस के अनुसार इसी मुकदमे में जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव नामजद वांछित आरोपी था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

2018 से सोनू पर दर्ज होते रहे मुकदमे
पुलिस के मुताबिक जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव के खिलाफ कोतवाली थाने में वर्ष 2018 से 2025 के बीच कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आबकारी अधिनियम, आयुध अधिनियम, मारपीट, हत्या के प्रयास, बलवा, धमकी और गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित मामले शामिल हैं। वर्ष 2026 में विनीत राय हत्याकांड का वांछित आरोपी था।
विज्ञापन

अब तक इनकी हुई गिरफ्तारी
विनीत राय हत्या कांड में पुलिस अब तक जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव, अरविंद कुमार, सौरभ तिवारी, शिवम दुबे, रहमान अली उर्फ गोल्डेन तथा रविशंकर पांडे और सत्य प्रकाश पांडे को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, कमलेश चौधरी पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। जबकि मुख्य आरोपी शंकर पांडेय, आलोक दूबे पुलिस की पहुंच से दूर है।

यह भी पढ़ें: विनीत राय का हत्यारा ढेर, एक लाख के इनामी बदमाश को मार गिराया; स्वाट प्रभारी को लगी गोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें