फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का छापा: वाराणसी के दालमंडी से 12 किलो और पांडेयपुर से सौ अंटा चीनी मांझा बरामद, दो गिरफ्तार

Thu, 13 Jan 2022 11:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी पुलिस आयुक्त के निर्देश पर गुरुवार को प्रतिबंधित चीनी मांझे के खिलाफ 
काशी और वरुणा जोन इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन
चीनी मांझे के साथ गिरफ्तार विक्रेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिबंधित चीनी मांझे बिक्री करने वालों के खिलाफ गुरुवार को वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। चौक पुलिस ने दालमंडी और बेनिया से 12 किलो चीनी मांझे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने बगवा नाला नई बस्ती स्थित मकान में छापा मारकर सौ अंटा चीनी मांझा पकड़ा।

विज्ञापन


मकान मालिक सहित बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर काशी और वरुणा जोन इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।  चौक इंस्पेक्टर शिवकांत मिश्रा को सूचना मिली कि दालमंडी इलाके में चोरी से प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री हो रही है।

इस पर पुलिस थाना प्रभारी ने छापा मारा। दुकानदार दीपक कसेरा और भोला यादव की दुकान से 12 किलो प्रतिबंधित चीनी मांझे बरामद हुए। पूछताछ में रामनगर दरियापुर निवासी दीपक और बेनियाबाग निवासी भोला ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर चीनी मांझा खपाने की तैयारी थी।
विज्ञापन

पढ़ें: वाराणसी में चीनी मांझे से बरेका कर्मी की बाल-बाल बची जान, लहूलुहान हाल में खुद पहुंचा अस्पताल, गर्दन और हाथ में लगे टांके

विज्ञापन

चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत के अनुसार टीम ने बेनियाबाग, दालमंडी सहित अन्य इलाकों में अभियान चलाया। उधर, लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने पांडेयपुर स्थित बघवा नाला नई बस्ती स्थित मंगरू सोनकर के मकान में छापा मारा। इस दौरान सौ अंटा प्रतिबंधित चीनी मांझा बरामद हुआ।

पुलिस ने मंगरू के दोनों बेटों राम और लक्ष्मण सोनकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार कई दिनों से शिकायत मिली रही थी कि मकान से प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें