बैठक में सत्र 2026-27 के लिए एकेडमिक ऑडिट कराने और वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन स्कीम से संबंधित समुचित कार्ययोजना बनाने, 2025- 26 से आइक्यूएसी कैलेंडर को विश्वविद्यालय वेबसाइट पर अपलोड करने का भी निर्णय हुआ। अतिथियों का स्वागत आइक्यूएसी निदेशक प्रो. नंदिनी सिंह, संचालन सदस्य डॉ. किरन सिंह, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अंबरीश राय ने किया। इस दौरान डॉ. शिप्राधर, नीरज पारिख, प्रो. सविता भारद्वाज मौजूद रहे।
लैंग्वेज लैब को नए सॉफ्टवेयर से जोड़ने का आह्वान
प्रो. हरिकेश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं के साथ-साथ स्थानीय स्तर की शैक्षणिक एवं गैर शैक्षिक निकायों के साथ एमओयू हस्ताक्षर करने पर ध्यान देना होगा। साथ ही विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों को उनके विषय से संबंधित 10 इनोवेटिव शोध क्षेत्रों को चिह्नित कर उस विषय पर कार्य करने की जरूरत है। विश्वविद्यालय द्वारा अपने लैंग्वेज लैब को नए सॉफ्टवेयर से जोड़ते हुए नए भाषाई पाठ्यक्रमों को भी शुरू करने का प्रयास करना होगा।