कबीरचौरा के महंत विवेक दास की तबियत बिगड़ने पर उन्हें पुलिस कस्टडी में बीएचयू में भर्ती कराया गया। यहां हृदय रोग विभाग में प्रो. ओमशंकर के निर्देशन वाली टीम उनका इलाज कर रही है।
महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में जेल में निरुद्ध आरोपी कबीरमठ मूलगादी कबीरचौरा के महंत विवेक दास की तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत पर उन्हें पुलिस कस्टडी में बीएचयू अस्पताल लाया गया। हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओमशंकर के निर्देशन में उन्हें भर्ती किया गया है। यहां टीम महंत का इलाज कर रही है।
विज्ञापन
महंत विवेक दास कुछ दिन पहले ही छेड़छाड़ के एक मामले में जेल गए थे। सोमवार दोपहर बाद उनके सीने में दर्द उठने लगा। इसके बाद पुलिस उन्हें लेकर बीएचयू आई। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि उनका वाल्व पहले ही बदला जा चुका है।
डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने का फैसला लिया। मंगलवार को प्रो. ओमशंकर ने बताया कि महंत को हदय संबंधी बीमारी पहले से है। सोमवार को उनकी सांस फूल रही थी, यूरीन की समस्या भी बढ़ गई है। उनका इलाज चल रहा है।