फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: घर के आंगन में खेल रहा था 14 महीने का मासूम, पानी की टंकी में गिरने से हुई मौत

Wed, 15 May 2024 01:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में बुधवार की सुबह 14 महीने के बच्चे की पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह आंगन में खेल रहा था। उसकी दादी किसी काम से घर के अंदर गई और जब वापस आई तो बच्चा गायब था। तलाश करने पर पानी की टंकी में मिला। 
विज्ञापन
नमन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के (दुमितवा) हाजीपुर निवासी सतीश यादव का इकलौता पुत्र नमन यादव (14 माह) घर के भीतर बाउंड्री में अपने दादी के साथ खेल रहा था। इस दौरान दादी घर में कुछ सामान लेने के लिए गई। कुछ देर बाद जब बाहर आई तो नमन आंगन में नहीं दिखा। इस पर परिवार के लोग परेशान होकर खोजबीन करने लगे। 
विज्ञापन


काफी देर तलाश करने के बाद आंगन के बाउंड्री के भीतर स्थित पानी की टंकी में डूबा मिला। आनन- फानन उसे पानी से निकालय स्थानीय चिकित्सकों के पास पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे तत्काल सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। दीनदयाल जाते समय उसकी मौत हो गई। 

मासूम के पिता सतीश यादव रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। तीन साल पहले सतीश की शादी खुशबू यादव से हुई थी, जिससे 14 माह का पुत्र नमन यादव ने जन्म लिया था। नमन की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। उसकीं मां खुशबू का रो- रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें