महंत ने कहा, हमारे पास दुनिया की सबसे अच्छी तकनीक थी। हमने बहुत सी इमारतें बनाई हैं, जिनका पूरी दुनिया लोहा मानती है। तकनीक का सहारा लेकर सैकड़ों साल पुराने मंदिरों को व्यवस्थित किया जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। यहां जैसा हो रहा है, वैसा कहीं नहीं होता है। महंत ने कहा कि धर्म की नगरी काशी में विनाश किया जा रहा है। लोगों को महादेव द्वारा स्थापित नगरी काशी में धर्म की रक्षा के लिए खड़ा होना चाहिए।
काशी के धर्माचार्यों से गुहार लगाने आए हैं कि वो आगे आकर हमारी रक्षा करें। गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, बिजनौर जिले में हम लोगों का जीना दूभर हो गया महंत ने कहा कि डासना में मैं जहां रहता हूं वहां एक धर्म विशेष के लोगों ने जीना दूभर कर दिया है। गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, बिजनौर जिले में हम लोगों का जीना दूभर हो गया है।
पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। ऐसे ही चलता रहा तो हम बच नहीं पाएंगे। हम काशी के धर्माचार्यों से गुहार लगाने आए हैं कि वो आगे आकर हमारी रक्षा करें और मदद करें। अयोध्या में जमीन खरीद फरोख्त में गड़बड़ी के सवाल पर कहा कि अगले हफ्ते अयोध्या जाऊंगा, वस्तुस्थिति के अनुसार ही कुछ कहूंगा।
जनसंख्या नियंत्रण पर प्रदेश सरकार की तरफ से कानून लाने की पहल पर महंत यति नरसिंहानंद ने कहा कि यह सीएम योगी की अच्छी पहल है। इससे भी सख्त कानून की जरूरत है। सरकार की ओर से दो बच्चों के कानून बनाने की पहल का स्वागत है लेकिन कानून इससे भी हजार गुना और सख्त होना चाहिए।