फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा पर स्नान के लिए 51 मिनट का सर्वोत्तम मुहूर्त, 24 फरवरी को मनाया जाएगा त्योहार

Tue, 20 Feb 2024 12:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Magh Purnima 2024: उदया तिथि में 24 फरवरी को माघ पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दौरान काशी के घाटों पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ेगा। माघ पूर्णिमा पर स्नान के लिए सुबह में 51 मिनट का सर्वोत्तम मुहूर्त मिल रहा है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के साथ ही माघ मास का समापन हो जाएगा। इसके साथ ही माघ मास के अनुष्ठान पर भी विराम लग जाएगा। उदया तिथि में माघ पूर्णिमा का पर्व 24 फरवरी को मनाया जाएगा। गंगा के साथ ही गंगा गोमती के तट पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए उमड़ेंगे। माघ पूर्णिमा पर स्नान के लिए सुबह में 51 मिनट का सर्वोत्तम मुहूर्त मिल रहा है।

विज्ञापन


काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने बताया कि माघ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 फरवरी को दोपहर 3:34 बजे से होगी। माघ पूर्णिमा 24 फरवरी की शाम को 5:59 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि में माघी पूर्णिमा का स्नान, दान और अनुष्ठान 24 फरवरी को होंगे। पूर्णिमा तिथि पर मघा नक्षत्र 23 फरवरी को शाम 7:26 बजे से 24 फरवरी की रात 10:21 बजे तक रहेगी। मघा नक्षत्रयुक्त पूर्णिमा पर स्नान, दान और पुण्य का विशेष महत्व है। स्नान और दान के लिए सुबह 5:11 बजे से सुबह 6:02 बजे तक का मुहूर्त सर्वाधिक शुभ है।
 
माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

  • माघ पूर्णिमा शुरू – 23 फरवरी को दोपहर 3:34 बजे से
  • माघ पूर्णिमा खत्म – 24 फरवरी को शाम 6:01 बजे
  • स्नान-दान का शुभ मुहूर्त- सुबह 5:11 मिनट से सुबह 6:02 मिनट तक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें