फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: अपार्टमेंट की छत से गिरकर बच्चे की मौत मामले में बिल्डर पर FIR, पतंग उड़ाने के चक्कर में गई थी जान

Tue, 20 Feb 2024 10:48 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

चेतगंज थाने के पुलिस रिस्पांस व्हीकल में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमे की कार्रवाई की है। अपार्टमेंट की छत से पतंग उड़ाते समय गिरने से बच्चे की मौत हुई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के हबीबपुरा, मंसाराम फाटक स्थित एक अपार्टमेंट की छत से जमीन पर गिरकर जान गंवाने वाले नौ वर्षीय मासूम के मामले में चेतगंज थाने में बिल्डर नूर आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई चेतगंज थाने के डायल-112 के पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात कमलेश कुमार यादव की तहरीर पर हुई है।
विज्ञापन


मुख्य आरक्षी कमलेश कुमार यादव सोनभद्र जिले के दुद्धी थाना के टेढ़ा, बघाड़ू गांव के मूल निवासी हैं। पुलिस को बताया कि उनका बेटा अभिनव यादव रविवार दोपहर पांच मंजिला अपार्टमेंट की छत से जमीन पर गिर पड़ा। मंडलीय अस्पताल ले जाए जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

कमलेश ने कहा कि बिल्डर नूर आलम द्वारा अपार्टमेंट में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया है। इसमें घोर लापरवाही बरती गई है। बिल्डर से अनुरोध भी किया गया था कि सुरक्षा मानकों पर वह गंभीरता से ध्यान दे। बावजूद कुछ नहीं किया गया। इंस्पेक्टर चेतगंज डॉ. आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


मणिकर्णिका घाट पर की गई अंत्येष्टि
पोस्टमार्टम के बाद मासूम अभिनव के शव की अंत्येष्टि सोमवार को मणिकर्णिका घाट पर की गई। बिलखते हुए पिता कमलेश ने मुखाग्नि दी। शोक संवेदना जताने के लिए एसीपी चेतगंज नीतू और इंस्पेक्टर चेतगंज डॉ. आशीष कुमार मिश्र के अलावा कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें