मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा काशी विश्वनाथ धाम में होगी स्थापित
- फोटो : सोशल मीडिया।
एसडीएम पिंडरा माता की प्रतिमा का स्वागत पिंडरा में करेंगे। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट 15 नवंबर को माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराएंगे। नगर भ्रमण करने के उपरांत मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेगी, जहां सीएम योगी आदित्यनाथ माता की प्रतिमा की अगवानी करेंगे।
मां अन्नपूर्णा की यात्रा शुरू हो गई है
- फोटो : ANI
भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि मूर्ति आगमन को लेकर सभी तैयारियां अंतिम दौर में हैं। मूर्ति कनाडा की यूनिवर्सिटी आफ रेजिना में मिली है। मूर्ति के एक हाथ में खीर और दूसरे हाथ में अन्न है। प्रतिमा 14 नवंबर को सुबह शाम 4 बजे जौनपुर की सीमा में प्रवेश करेगी जहां से दौलतिया मंदिर, मछली शहर, सिकरारा होते हुए जौनपुर कोतवाली चौराहा पहुंचेगी। जहां पर यात्रा का भव्य स्वागत एवं मुख्य कार्यक्रम होगा।
सभी विधानसभाओं में कराया जाएगा भ्रमण
मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा का पूरे शहर में भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में स्वागत का कार्यक्रम तय किया गया है। जनप्रतिनिधि भव्य स्वागत के साथ प्रतिमा को अपनी विधानसभा से आगे ले जाएंगे। इसके लिए भी भाजपा पदाधिकारी भी कार्ययोजना बना रहे हैं।