फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण में राष्ट्रपति पदक, पूरे प्रदेश में नंबर वन

Thu, 11 Nov 2021 04:52 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बनारस शहर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर निगम वाराणसी को साफ सफाई और शहर को कचरा मुक्त करने में उल्लेखनीय काम करने पर स्वच्छता सर्वेक्षण में राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया है। यह सम्मान आगामी 20 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों नगर निगम को दिया जाएगा। वाराणसी नगर निगम को इस सम्मान के लिए पूरे प्रदेश में अकेले चुना गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय नगर विकास मंत्रालय हर वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग जारी करता है। नगर निकायों को काम के अनुसार रैंक दी जाती है। इस सर्वेक्षण में वाराणसी नगर निगम ने स्वच्छता के मोर्चे पर अपने कार्यों से पूरे देश का ध्यान खींचा है। खास बात यह है कि इस बार यह सम्मान प्राप्त करने वाला वाराणसी नगर निगम उत्तर प्रदेश का इकलौता निगम है। नगर निगम में खुशी का माहौल है।

कई बिंदुओं पर होता है सम्मान का निर्धारण
स्वच्छता सर्वेक्षण में मूल्यांकन कई बिंदुओं पर किया जाता है। मुख्य रूप से कचरा मुक्त शहर, सफाई मित्र चैलेंज और खुले में शौच मुक्त के लिए किए गए कार्यों को देखा जाता है। इन बिंदुओं पर वाराणसी नगर निगम की कार्यप्रणाली और उसके नतीजों को सराहना मिली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर, नगर आयुक्त लेंगे सम्मान
स्वच्छता सर्वेक्षण में मिले राष्ट्रपति पदक को लेने के लिए महापौर मृदुला जायसवाल, नगर आयुक्त प्रणय सिंह समेत नगर निगम के चार प्रतिनिधि दिल्ली जाएंगे। मेयर और नगर आयुक्त के अलावा दो अन्य प्रतिनिधियों का चयन नगर निगम जल्द ही करेगा।

पिछले वर्ष मिली थी 27वीं रैंक
नगर विकास मंत्रालय के स्वच्छता सर्वेक्षण में वाराणसी नगर निगम को पिछले वर्ष 27वीं रैंक मिली थी। इस बार भी रैंक का निर्धारण हो गया है, मगर मंत्रालय ने अभी इसे जारी नहीं किया है। 20 नवंबर को सम्मान मिलने के साथ ही रैंकिंग भी जारी की जाएगी। राष्ट्रपति पदक मिलने कारण माना जा रहा है कि नगर निगम की रैंकिंग भी बेहतर होगी। 

वाराणसी नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि वाराणसी नगर निगम को इस वर्ष का राष्ट्रपति पदक मिला है। यह निगम के लिए विशेष सम्मान का विषय है। स्वच्छता के मंच पर नगर निगम के प्रयासों को सही सम्मान मिलने मिलने पर अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साह बढ़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें