फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता अन्नपूर्णा को लगा छप्पन भोग: अन्नकूट प्रसाद पाने को लगी हजारों भक्तों की कतार, देश विदेश से उमड़ी भीड़

Thu, 27 Oct 2022 10:10 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दर्शन के चौथे दिन अन्नकूट का महापर्व होता है देर रात्रि से ही लड्डू से माता का दरबार सजाया गया। अनेकों प्रकार की मिठाइयों से सजाया गया। माता अन्नपूर्णा के देवालय क़ो लड्डूओं से भव्य रूप से सजाया गया। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में अन्नकूट की झांकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मां अन्नपूर्णा मंदिर में चार दिवसीय स्वर्णमयी दर्शन के चौथे व आखरी दिन अन्नकूट की झांकी और प्रसाद पाने वालों की कतार लगी रही।स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा का साल में चार दिन दर्शन मिलते हैं। 

विज्ञापन

बता दें कि चौथे दिन अन्नकूट का महापर्व होता है देर रात्रि से ही लड्डू से माता का दरबार सजाया गया। अनेकों प्रकार की मिठाइयों से सजाया गया। माता अन्नपूर्णा के देवालय क़ो लड्डूओं से भव्य रूप से सजाया गया। 
भोग प्रसाद से पूर्व मंदिर के पुजारी के द्वारा 56 भोग की आरती सम्पन्न हुई उसके बाद दिन में एक बजे से महा प्रसाद भक्त गणों ने ग्रहण करना शुरू किया।
विज्ञापन

हजारों की संख्या में भक्त शाम तक महा प्रसाद क़ो पाते रहे। लगातार भंडारा चलता रहा। वाराणसी के कमिश्नर ,विधायक समेत  प्रशासनिक लोग ,स्थानीयजन प्रसाद पाने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें