पुलिस की पूछताछ में पूजा ने बताया कि पहले वह और संजय एक-दूसरे से प्रेम करते थे। लेकिन, अब वह नखड़ू से प्रेम करने लगी थी और संजय से दूर हो गई थी। इसके बावजूद संजय उसे परेशान करता था। इससे आजिज आकर उसने नखड़ू के साथ मिल कर संजय को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि घटना का खुलासा आदमपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने किया।
पुलिस टीम ने कोनिया से कज्जाकपुरा के बीच 50 से अधिक सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। कैमरों की फुटेज में चार अगस्त को संजय एक युवती और एक युवक के साथ जाता दिखा था। संजय के परिजनों ने भी पूजा पर ही शंका जताई थी। इसी आधार पर उससे पूछताछ शुरू की गई और घटना का खुलासा हुआ।