फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेटे के लिए मांगने गई थी लंबी उम्र का आशीर्वाद, सड़क हादसे में चली गई जान

Fri, 08 Sep 2023 12:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर बेटे की लंबी उम्र के लिए आशीर्वाद मांगने जा रही महिला के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर के पास ही सड़क पार करते समय ट्रक ने महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक विवाहिता की मौत ऐसे होगी किसी ने सोचा भी नहीं था। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विवाहिता अपने पांच साल के बेटे का जन्मदिन मंदिर में मनाकर उसकी लंबी आयु का आशीर्वाद मांगने के लिए जा रही थी, लेकिन दर्दनाक हादसे में उसकी मौत हो गई। विवाहिता की मौत से परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। पूरे परिवार की खुशियां कुछ ही पलों में उजड़ गईं। 
विज्ञापन

 

थाना मलपुरा के रहने वाले रोहित उपाध्याय के पांच साल के बेटे कृष्णा का 7 सितंबर को जन्मदिन था। रोहित और उसकी पत्नी बृजेश ने बेटे का जन्मदिन जन्माष्टमी पर पड़ने की वजह से मंदिर पर मनाने का निर्णय लिया था। रोहित ने बताया कि पत्नी बेहद खुश थी। उसने बताया कि मंदिर में भगवान के चरणों में  बेटे का जन्मदिन मनाएंगे, जिससे उसे दीर्घआयु का आशीर्वाद मिल सके। घर के सभी सदस्य बेटे की जन्मदिन की तैयारियां करने में जुटे हुए थे। शाम को पत्नी घर से मंदिर के लिए निकली। वो जगनेर रोड को पार कर रही थी, उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। टक्कर इतनी तेज लगी कि महिला कई मीटर तक ट्रक में उलझकर घिसटती चली गई। 


ये भी पढ़ें -  हैंडपंप के लिए गवां दी अस्मत: ग्राम प्रधान के पिता ने गरीब महिला को फंसाया, ब्लैकमेल कर लूटता रहा आबरू
 

हादसे को देख कांप गए लोग

ट्रक ने जिस तरह महिला को रौंदा उसे देख लोग भी कांप गए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर आ गए। महिला के शव को देख परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके  पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव का  पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ये भी पढ़ें -  शर्मनाक: आधी रात को घर आया पति का दोस्त..., विवाहिता के साथ किया ऐसा घिनौना काम; बर्बाद हो गई जिंदगी
 
विज्ञापन

लापरवाही से दौड़ाया ट्रक 

वहीं रोहित ने बताया कि चालक ने ट्रक को लापरवाही से दौड़ते हुए उसकी पत्नी की जान ले ली है। बताया गया है कि रोहित और बृजेश की शादी 2011 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। एक का नाम शानू है, जिसकी उम्र 10 साल है और छोटा बेटा कृष्णा 5 साल का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें