फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के लिए सिरदर्द बनी ये प्रेम कहानी : 3 दिन से चल रही पंचायत, शादी से पहले ही बना लिए संबंध; जानें मामला

Sun, 16 Feb 2025 11:53 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

चोलापुर थाने में बीते तीन दिन से इस मामले को लेकर पंचायत चल रही है। जाति अलग होने के कारण लड़के वाले लड़की को कबूल नहीं कर रहे हैं। हालांकि युवती के घरवाले मान गए हैं। 
विज्ञापन
चोलापुर थाने में चल रही पंचायत। - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोलापुर थाना क्षेत्र के एक प्रेमी और एक प्रेमिका की अजब कहानी पुलिस के सामने आई है। पुलिस इस मामले में उलझ गई है। वहीं, प्रेमिका शादी की जीद पर अड़ी है, तो प्रेमी अपने परिवार की मोह माया में फंसा है। प्रेमिका ने पुलिस से शादी के लिए गुहार लगाई है।

विज्ञापन


कहा कि प्रेमी और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा नहीं लिखवाना है। थाने में तीन दिन से चल रही यह पंचायत पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है।

चोलापुर थाना क्षेत्र की एक प्रेमी और एक प्रेमिका का पिछले चार साल से प्रेम संबंध है। दोनों के बीच पति-पत्नी में होने वाले रिश्ते को भी पूरा कर लिया है। अब प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ शादी करने की गुहार लेकर चोलापुर थाने पहुंची है।

चोलापुर थाने में पिछले तीन दिन से मामले को लेकर पंचायत चल रही है। दोनों अलग-अलग जाति के हैं लेकिन ग्राम पंचायत एक है।

विज्ञापन

ये है पूरा मामला
थानाध्यक्ष चोलापुर ने बताया कि प्रेमी और प्रेमिका के बीच चार साल से संबंध है। शादी की बातचीत करने को लेकर प्रेमिका के साथ प्रेमी ने एक होटल में शारीरिक संबंध भी बनाया है।

बताया कि प्रेमिका को टीबी की शिकायत पहले थी, जिस पर प्रेमी ने ही उसका इलाज करवाया। अब वह स्वस्थ है। प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ शादी करने की बात कर रही है। उसका कहना है कि वह मुकदमा नहीं लिखवाना चाहती। 

वहीं, प्रेमी के द्वारा बताया गया कि वह अपने मां-बाप को नहीं छोड़ सकता। जब मां-बाप हामी भर देंगे तो ही शादी हो पाएगी। प्रेमिका के मां-बाप ने प्रेमी युवक के साथ शादी करने की हामी भर दी है।

तीन दिन से पुलिस चौकी मुर्दहा और थाने पर इस मामले को लेकर पंचायत चल रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती अपने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा नहीं लिखवाना चाह रही है। उसकी जीद है कि वह शादी करेगी और दुल्हन बनाकर अपने प्रेमी के घर जाएगी। इस मामले को लेकर पुलिस काफी परेशान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें