Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। पूर्वांचल के तीन जिलों की पांच लोकसभा सीटों पर कुल 18 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आजमगढ़ सीट से छह, लालगंज से दो, जौनपुर और भदोही सीट से पांच प्रत्याशियों ने पर्चा भरा।
आजमगढ़ और उससे सटी लालगंज सुरक्षित संसदीय सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को कुल आठ नामांकन दाखिल हुए और पांच लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। शुक्रवार को बसपा के मशहूद अहमद ने दो सेट, निर्दलीय विजय कुमार ने एक सेट, निर्दलीय संतोष ने एक सेट, निर्दलीय राजू यादव ने एक सेट, निर्दलीय शशिधर ने एक सेट और मौलिक अधिकार पार्टी से रविंद्र नाथ शर्मा ने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं आजाद समाज पार्टी से महेंद्र नाथ यादव, सनातन संस्कृति रक्षा दल से मनोज यादव और युग तुलसी से आदित्य श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र खरीद।
विज्ञापन
लालगंज से इन्होंने दाखिल किया पर्चा : शुक्रवार को बसपा की डा. इंदू चौधरी ने दो सेट और बहुजन मुक्ति पार्टी के रामप्यारे ने एक सेट में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान दो लोगों ने नामांकन पत्र भी खरीदा। जिसमें निर्दल के रूप में राजेश कुमार राम और सौरभ कुमार ने नामांकन पत्र खरीदा।
शुक्रवार को जौनपुर संसदीय सीट से सपा उम्मीदवार बाबू सिंह कुशवाहा ने दो सेट में, निर्दलीय उम्मीदवार चंद्रमणि पांडेय ने एक सेट में, एआईएमआईएम पार्टी के उम्मीदवार मो.नौशाद ने एक सेट में नामांकन किया। मछलीशहर क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार कृपाशंकर सरोज और सपा उम्मीदवार प्रिया सरोज दोनों ने दो-दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
भदोही लोकसभा सीट के लिए 25 मई को छठे चरण में होने वाले मतदान को लेकर शुक्रवार को पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं दो उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म खरीदे। शुक्रवार को सनातन संस्कृति रक्षा दल से पंकज कुमार द्विवेदी, परिवर्तन समाज पार्टी से नीतू श्रीवास्तव, राष्ट्र उदय पार्टी से कृष्ण देव पाल, निर्दलीय विकास मिश्रा के साथ तीसरे मोर्चा पीडीएम के प्रेमचंद बिंद ने पर्चा दाखिल किया। प्रेमचंद बिंद ने एक मई को भी पर्चा दाखिल किया।