Lok Sabha Election Date Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया। देश में 7 चरण में चुनाव होंगे। पूर्वांचल में आखिरी दो 25 मई को छठे और एक जून को सातवें चरण में मतदान होगा। छठे चरण में कुल 14 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही सीटों पर मतदान होगा।
इसी तरह सातवें चरण में एक जून को महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबटर्सगंज सीटों पर मतदान होगा। छठे चरण के लिए नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख 6 मई है। 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी की आखिरी तारीख नौ मई है। इसी तरह सातवें चरण में नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख 14 मई है। 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 17 मई को नाम वापसी होगी। एक जून को मतदान होगा।
- छठा चरण- 25 मई लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही
- सातवां चरण- 1 जून वाराणसी, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर व राबर्ट्सगंज
2014 में मुझे मां गंगा ने बुलाया है... से लेकर 2024 में मोदी की गारंटी की गूंज की तैयारी भाजपा ने कर ली है। इसी रणनीति के तहत पीएम मोदी को एक बार फिर काशी से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं आजादी के बाद पीएम मोदी के सामने उस रिकॉर्ड की बराबरी का भी मौका होगा, जब काशी से लगातार तीसरी बार सांसद हो सकते हैं। इससे पहले कांग्रेस के रघुनाथ सिंह और भाजपा के शंकर प्रसाद जायसवाल लगातार तीन बार सांसद बने थे। पीएम मोदी ने 2019 का चुनाव रिकॉर्ड अंतर से जीता था।