फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मोबाइल शॉप से लाखों की चोरी, शटर काट कर अंदर घुसे चोर, 15 मिनट तक खंगालते रहे दुकान

Sat, 16 Mar 2024 04:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: चोरों ने बड़ी आराम से अंदर घुंसे और एक-एक कर आलमारियों से मोबाइल निकालकर अपने साथ लाए बैग में भरते गए। सीसीटीवी के अनुसार, अलमारी के ऊपरी हिस्सों पर चढ़ने के लिए उन्होंने बैठने वाली कुर्सी का सहारा लिया। उस पर चढ़ कर एक नकाबपोश मोबाइल निकाल दूसरे बदमाश को देता गया और उस उसे बैग में भरता गया।
विज्ञापन
दुकान की पड़ताल करती जांच टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के सदर तहसील के ठीक सामने स्थित कोरे मोबाइल शॉप से शनिवार की भोर में चोरों ने लगभग 10 लाख के मोबाइल फोन और अन्य एसेसरिज पार कर दिया। सूचना पाकर मौके पर एडीसीपी, एसीपी व इंस्पेक्टर कैंट मय फोर्स मामले की जांच करने पहुंच गए। फॉरेंसिक दस्ता भी मामले की पड़ताल कर रहा है। खास बात यह कि लबे सड़क स्थित उक्त दुकान को चोरों ने अलसुबह ही निशाना बनाया। सीसीटीवी के अनुसार, ऑटो से पहुंचकर दी वारदात को अंजाम दिया और आराम से चलते बने।

विज्ञापन




शनिवार की भोर लगभग 4 बजे नकबपोश पहुंचे। चोर दुकान की शटर काट कर अंदर घुस गए। मात्र 15 मिनट में चोरों ने लगभग 10 लाख के मोबाइल और अन्य एसेसरिज समेट लिए। इसके साथ ही 10 हजार की नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया। चोरों ने बड़ी आराम से अंदर घुंसे और एक-एक कर आलमारियों से मोबाइल निकालकर अपने साथ लाए बैग में भरते गए।
विज्ञापन


सीसीटीवी के अनुसार, अलमारी के ऊपरी हिस्सों पर चढ़ने के लिए उन्होंने बैठने वाली कुर्सी का सहारा लिया। उस पर चढ़ कर एक नकाबपोश मोबाइल निकाल दूसरे बदमाश को देता गया और उस उसे बैग में भरता गया। शटर काटने से पहले चोरों ने एक तख्ती लगाकर शटर के नीचले हिस्से को आड़ कर दिया। उसके बाद बैग से कटर मशीन निकालकर शटर को काटा और तख्ती की आड़ में ही दो लोग अंदर घुस गए। 
विज्ञापन


दुकान मालिक और भुक्तभोगी अहमद ने बताया कि कैंट थाने में मैंने तहरीर दे दी है। तहरीर के अनुसार, करीब 10 लाख की चोरी हुई है। पीड़ित ने बताया कि करीब 15-20 लाख की चोरी हुई है। वहीं, पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए हैं। उस पर पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें