फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन 2022: एमएलसी बृजेश सिंह और पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा ने भरा परचा, नामांकन के लिए बढ़ी समयसीमा

Wed, 16 Mar 2022 09:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अब तक एमएलसी चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं। 18 और 19 मार्च को लोक अवकाश घोषित होने के चलते अब नामांकन के लिए 21 मार्च की समयसीमा बढ़ाई गई है।
 
विज्ञापन
वाराणसी में जिला कचहरी में एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन करने के बाद बाहर निकलतीं बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन 2022 के लिए वाराणसी परिक्षेत्र में बुधवार को एमएलसी बृजेश सिंह और उनकी पत्नी व पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह ने नामांकन दाखिल किया। अब तक वाराणसी के लिए तीन दावेदार सामने आ चुके हैं। उधर, होली के लिए घोषित अवकाश के चलते नामांकन की समयसीमा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


ऐसे में बृहस्पतिवार के बाद अब सोमवार को ही नामांकन लिए अंतिम मौका होगा। सुबह ही पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह पूरे दल-बल के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची और दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किया। सेंट्रल जेल में बंद एमएलसी बृजेश सिंह ने प्रतिनिधि के माध्यम से अपना नामांकन दो सेट में दाखिल किया।

इस बीच कलेक्ट्रेट में गहमागहमी का माहौल रहा और सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। अब तक एमएलसी चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं। 18 और 19 मार्च को लोक अवकाश घोषित होने के चलते अब नामांकन के लिए 21 मार्च की समयसीमा बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी

22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 24 मार्च को नाम वापसी की जाएगी। यहां बता दें कि वाराणसी एमएलसी सीट के लिए वाराणसी के अलावा चंदौली और भदोही जिले में मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। कुल 4949 मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

भारत निर्वाचन आयोग ने वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन 2022 का संशोधित कार्यक्रम 28 जनवरी को ही घोषित किया था। छह अप्रैल को मतदान के लिए बूथों पर भी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें