फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइट एंड साउंड शो का प्रोजेक्टर खराब, मायूस लौटे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ स्थित पुरातात्विक खंडहर परिसर में लाइट एंड साउंड शो का प्रोजेक्टर आए दिन खराब होने के कारण दर्शकों को मायूस लौटना होता है। शनिवार को भी लाइट एंड साउंड शो देखने आए दर्शकों को मायूस लौटना पड़ा। प्रोजेक्टर खराब होने से पर्यटन विभाग को भी हजारों रुपये के राजस्व का घाटा हो रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित लाइट एंड साउंड शो का प्रोजेक्टर महीने भर से खराब चल रहा था। जिसे बीते चार अक्तूबर को विभाग द्वारा ठीक कराया था। पांच व छह अक्तूबर को प्रोजेक्टर की तकनीकी खराबी ठीक करने के बाद ट्रायल किया गया था। उसके बाद सात अक्तूबर को दोबारा दर्शकों के लिए लाइट एंड साउंड शो संचालित किया जा रहा था। लेकिन बीते शुक्रवार को लाइट एंड साउंड शो चलते चलते ही प्रोजेक्टर में खराबी होने के कारण बीच में बंद हो गया। जिसके कारण दशहर के अवसर पर परिवार के साथ दूर से आए पर्यटकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। पर्यटन विभाग ने आए 35 दर्शकों का टिकट वापस कर दिया। शनिवार को भी काफी संख्या में दर्शकों को शो देखे बिना ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें