फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ महीने बाद बीएचयू में कल से खुलेगी लाइब्रेरी, छात्रों को आश्वासन के बाद तैयारियों में जुटा प्रशासन 

Sun, 13 Dec 2020 12:45 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में बीएचयू परिसर का खूबसूरत दृश्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना काल में मार्च से ही बंद चल रही बीएचयू की सेंट्रल लाइब्रेरी नौ महीने बाद 14 दिसंबर से खुल जाएगी। यहां कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष जोर रहेगा। इसके तहत थर्मल स्क्रीनिंग और बिना मास्क के किसी भी छात्र को अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। शुक्रवार को धरनारत छात्रों को आश्वासन देने के बाद अब तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में सेंट्रल लाइब्रेरी, हॉस्टल और डेलीगेसी खोले जाने की मांग को लेकर छात्र कुलपति आवास के बाहर आठ दिन तक धरने पर बैठे रहे। शुक्रवार रात बीएचयू प्रशासन ने 14 दिसंबर से सेंट्रल लाइब्रेरी और साइबर लाइब्रेरी के साथ ही सिटी डेलीगेसी को खोले जाने का निर्णय लिया था। लाइब्रेरी में जहां 300 छात्र-छात्राओं को नियमानुसार अंदर जाने की अनुमति मिलेगी, वहीं सिटी डेलीगेसी में केवल 50 छात्र अंदर जा सकेंगे। 

सोमवार से छात्र यहां आने लगेंगे, ऐसे में शनिवार को दिन भर यहां सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग किए जाने सहित अन्य तैयारियां चलती रहीं। चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी राय ने बताया कि छात्रों को धरना स्थल पर ही 14 दिसंबर से लाइब्रेरी खोले जाने की जानकारी दी जा चुकी है। सोमवार को यहां आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही उनसे कोविड प्रोटोकाल का पालन भी कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें