फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार रुपये घूस लेते हुए लेखपाल रंगेहाथ गिरफ्तार, नाम दर्ज करने के लिए मांगी थी रिश्वत  

Wed, 03 Feb 2021 11:54 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने बुधवार को वाराणसी के राजातालाब तहसील परिसर से लेखपाल जयप्रकाश मिश्रा को पांच हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। लठिया निवासी लेखपाल जयप्रकाश के खिलाफ रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज करा कर उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


रोहनिया थाना अंतर्गत नरउर निवासी विनीत कुमार शर्मा ने अपनी दो बिस्वा जमीन को आबादी में दर्ज कराने के लिए राजातालाब तहसील में प्रार्थना पत्र दिया था। इसके लिए लेखपाल जयप्रकाश बार-बार घूस मांग रहा था। इस पर उन्होंने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम से संपर्क किया।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अधिकारियों के निर्देश पर उन्होंने लेखपाल को पांच हजार रुपये देने की बात कही। बुधवार को तहसील में तय स्थान पर वह पहुंचे और साथ में भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक अशोक कुमार सिंह और संतोष कुमार सिंह अपनी टीम के साथ आए। टीम ने उन्हें पांच हजार रुपये की नोट पर केमिकल लगाकर दिया।
विज्ञापन


लेखपाल ने जैसे ही पैसा पकड़ा तो भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने उसे पकड़ लिया और हाथ धुलवाने पर केमिकल से रंग बदल गया। लेखपाल को टीम पकड़ कर रोहनिया थाने ले जाने लगी तो कुछ लेखपालों ने विरोध किया लेकिन परिचय पत्र दिखाने पर सभी वापस हो लिए।
 

विज्ञापन

भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई
लेखपाल जयप्रकाश के रंगेहाथ पकड़े जाने पर डीएम कौशलराज शर्मा ने कहा कि संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही घूसखोरी के इस प्रकरण में जो भी अन्य कर्मचारी या अधिकारी संलिप्त होंगे, वह भी कार्रवाई की जद में आएंगे।

डीएम ने बताया कि बीते चार वर्ष में जिन भी कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त हुई है, उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई, इसका ब्यौरा संबंधित अधिकारियों से मांगा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें