फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: बनारस में होने लगा नेताओं का जमावड़ा, एयरपोर्ट पर माननीयों के हेलीकॉप्टर और चार्टर के लिए बनाई गई पार्किंग

Wed, 23 Feb 2022 04:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहले से बनी सात हेलीकॉप्टर पार्किंग के अलावा 12 पार्किंग और तैयार की गई है। 
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर। - फोटो : Twitter: @AAIVNSAIRPORT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के छठे और सातवें चरण के मतदान से पहले देश के शीर्ष नेताओं का जमावड़ा वाराणसी में लगने वाला है। इसमें उम्मीद जताई जा रही है कि राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता हेलीकॉप्टर और चार्टर प्लेन से आएंगे।

विज्ञापन


ऐसे में वाराणसी के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहले से बनी सात हेलीकॉप्टर पार्किंग के अलावा 12 पार्किंग और तैयार की गई है। एयरपोर्ट से रोजाना उड़ान भरने वाली पैसेंजर फ्लाइट्स प्रभावित न हो, इसके लिए भी एयरपोर्ट अथॉरिटी तैयारी में जुट गया है।

विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही वाराणसी में चार्टर प्लेन और हेलीकॉप्टर की आवाजाही शुरू हो गई थी। इनकी वजह से यात्रियों की उड़ान न रोकनी पड़े, इसके लिए पांच चार्टर और सात हेलीकाप्टर के लिए नॉन स्टैंडर्ड पार्किंग बनाई गई है। नेताओं के हेलीकॉप्टर इन्हीं पार्किंग में खड़े होंगे।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर कुल 11 विमान पार्किंग एरिया में खड़े हो सकते हैं। इनमें नियमित विमानों के साथ कभी-कभी डायवर्ट होकर पहुंचे विमान खड़े किए जाते हैं। एक बड़े विमान की पार्किंग में एक से तीन चॉपर छोटे विमान खड़े किए जा सकते हैं। इसकी व्यवस्था के लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने पहले से ही तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा चुनावों के आखिरी दो चरणों में पूर्वांचल में भारी संख्या में वीवीआईपी और वीआईपी का आगमन होना तय है। इसे पहले से ही भांपते हुए विमानों की पार्किंग व्यवस्था के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। इससे विमानों को पार्किंग में खड़ा करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें