फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में देर रात बवाल: एलबीएस हॉस्टल के छात्रों और रुइया के रेजिडेंट में मारपीट, दो घायल

Sat, 14 Aug 2021 01:21 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रास्ते में गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुई मारपीट में दोनों तरफ से एक-एक लोग घायल हैं। लंका पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। 
 
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर पर जुटे छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में शुक्रवार देर रात एलबीएस हॉस्टल के छात्रों और रुइया  हॉस्टल में रहने वाले रेजिडेंट के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा गया है। वहीं देर रात ट्रामा सेंटर पर सैकड़ों छात्र पहुंच गए। छात्रों के विरोध को देखते हुए पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। वहीं बीएचयू प्रशासन भी छात्रों को समझाने में जुटा है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रास्ते में गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुई मारपीट में दोनों तरफ से एक-एक लोग घायल हैं। घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, एलडी गेस्ट हाउस के पास एलबीएस हॉस्टल के छात्र आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान आईएमएस की तरफ से रुइया हॉस्टल जा रहे रेजिडेंट से गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

सूचना पाकर मौके पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया। जहां एक रेजिडेंट को चोट आई है, वहीं दूसरे पक्ष से भी एक छात्र घायल है। घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना है। दोनों तरफ से ट्रामा सेंटर में छात्र जुटे हैं। इस संदर्भ में लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आनंद चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों से बातकर मामला शांत कराया गया है। लिखित शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें