पुलिस को देखते ही धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी और उग्र हो गए और जोर -जोर से नारेबाजी करने लगे। इस दौरान बीजेपी सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे। धरना प्रदर्शन के दौरान छत्तीसगढ़ के मंत्री राजेश तिवारी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, साजिद अली अंसारी, शैलेंद्र सिंह, रईस अहमद, पूनम कुंडू, अनुपम राय, विनीत चौबे, विश्वविजय सिंह, विपिन मेहता, राजेश्वर पटेल, नीरज कुंदन, तनु यादव,प्रमोद पांडेय, अनिल श्रीवास्तव,रेखा शर्मा,अनुराधा यादव,रितु पांडेय, हसन मेंहदी कब्बन उपस्थित रहे।