फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : बीएचयू में विभागाध्यक्ष के सामने फफक पड़ीं महिला डॉक्टर, इलाज के दौरान युवक ने किया दुर्व्यवहार

Fri, 13 Oct 2023 12:24 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू अस्पताल की न्यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी में बृहस्पतिवार को इलाज कर रही महिला डॉक्टर वहां मौजूद विभागाध्यक्ष के सामने फफक कर रो पड़ीं। वह ओपीडी गेट पर एक युवक के दुर्व्यवहार से आहत थीं। 
विज्ञापन
सर सुंदरलाल अस्पताल , बीएचयू - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू अस्पताल की न्यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी में बृहस्पतिवार को इलाज कर रही महिला डॉक्टर वहां मौजूद विभागाध्यक्ष के सामने फफक कर रो पड़ीं। वह ओपीडी गेट पर एक युवक के दुर्व्यवहार से आहत थीं। विभागाध्यक्ष प्रो. वीएन मिश्रा और वहां मौजूद अन्य डॉक्टरों ने डॉक्टर को समझाकर शांत कराया। घटना की लिखित शिकायत चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) से की गई है।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल के कमरा नंबर 206 में जहां पहले यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी चलती थी, वहीं इस समय न्यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी चल रही है। बृहस्पतिवार को विभागाध्यक्ष प्रो. वीएन मिश्रा अपने जूनियर, सीनियर रेजिडेंट के साथ मरीजों को देख रहे थे। ओपीडी गेट के बाहर स्ट्रेचर पर पड़े एक मरीज को महिला डॉक्टर देख रही थी।

आरोप है कि इसी बीच वहां मौजूद युवक अपने मरीज को देखने का दबाव बनाते हुए दुर्व्यवहार करने लगा। इससे आहत महिला डॉक्टर दौड़कर विभागाध्यक्ष के पास गई और रोने लगी। प्रो. वीएन मिश्रा ने इसकी जानकारी डिप्टी चीफ प्रॉक्टर प्रो. ललित मोहन अग्रवाल को दी। कुछ देर में वहां सुरक्षा कर्मी पहुंचे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद महिला डॉक्टर के सामने ही अस्पताल के सीसी फुटेज को खंगाले गए। हालांकि जिस जगह घटना हुई, वहां कोई सीसी कैमरा नहीं लगा था। नीचे लगे कैमरे से युवक की पहचान करने की कोशिश की गई।

ओपीडी में इस तरह की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड को जानकारी दी गई है। शुक्रवार को उच्चाधिकारियों को भी जानकारी दी जाएगी। महिला डॉक्टर को समझाकर मामला शांत कराया गया है।-प्रो. वीएन मिश्रा, विभागाध्यक्ष, न्यूरोलॉजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें