फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में विराट कुश्ती दंगल का आगाज, पहलवान संदीप तुलसी यादव और नरसिंह यादव पहुंचे

Sun, 08 Oct 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
संदीप तुलसी यादव और नरसिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के बड़ागांव विकास खंड के अकोढा गांव में रविवार को दो दिवसीय कुश्ती और घुड़दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहलवानों का उत्साह बढ़ाने के लिए ख्यात अंतरराष्ट्रीय पहलवान संदीप तुलसी यादव और नरसिंह यादव भी पहुंचे।
विज्ञापन


अकोढ़ा गांव में रविवार से शुरू हुए दो दिवसीय कुश्ती और घुड़दौड़ प्रतियोगिता में उत्साह का माहौल रहा। इस बार आयोजित कुश्ती में 250 से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही इसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से 50 से ज्यादा घुड़सवार इसमें शिरकत कर रहे हैं। कुश्ती में सबसे बड़ी कुश्ती दस लाख रुपये तक की रखी गई है।

मुंबई के कारोबारी गोपाल सिंह के जन्मदिन पर इस दंगल का आयोजन किया जाता है। कुश्ती का शुभारंभ महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी, गृह राज्यमंत्री रहे कृपाशंकर सिंह, पिंडरा के विधायक डॉ. अवधेश सिंह तथा पिंडरा के उपजिलाधिकारी नरेंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन


आयोजक के पुत्र नीरज सिंह व पंकज सिंह ने स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। पहली कुश्ती एक लाख की महाराष्ट्र निवासी संदीप काले तथा दिल्ली के रहने वाले सन्नी के बीच हुई। यह बराबरी पर छूटी। पहलवानों का उत्साह बढ़ाने के लिए विश्व कुश्ती के विजेता संदीप तुलसी यादव तथा अंतरराष्ट्रीय पहलवान नरसिंह यादव मौजूद रहे।

इस दंगल में 75 वर्ष के श्रीधर मिश्र ने लगभग 200 किलो की गदा को पचास से ज्यादा बार फेर कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। वह बनारस के बेनीपुर के रहने वाले हैं। इसके अलावा प्रधान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष शिवपूजन उपाध्याय, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा आदि लोग भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

यूपी सरकार कुश्ती के प्रति नहीं ले रही दिलचस्पी

अकोढ़ा में विराट कुश्ती दंगल का आगाज - फोटो : अमर उजाला
पत्रकारो से बातचीत के दौरान नरसिंह यादव ने कहा कि यूपी सरकार कुश्ती के प्रति कोई दिलचस्पी नहीं ले रही है। उत्तर प्रदेश में प्रतिभा की कमी नहीं है पर वह अपनी चमक खोती जा रही है। सुविधाओं के अभाव में कई पहलवान, पहलवानी छोड़कर दूसरे व्यवसाय में लग गए हैं।

कहा कि दो माह पूर्व वह प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा खेल मंत्री से मिले व बनारस में एकेडमी खोलने के लिए आग्रह किया। बावजूद कोई ठोस पहल नहीं हुई। यदि सरकार ध्यान दे तो वह समय दूर नहीं होगा जब सारे खिताब यूपी के होंगे।

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले कामनवेल्थ गेम की तैयारी में जुटे नरसिंह ने कहा कि रियो ओलंपिक के दौरान उनके साथ हुई साजिश की जांच चल रही है, सच्चाई सबके सबके सामने होगी। अकोढ़ा गांव में आयोजित कुश्ती दंगल की उन्होंने तारीफ  की।

वहीं विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के कांस्य पदक विजेता संदीप तुलसी यादव ने कहा कि सरकार को ग्रामीण स्तर और जिलों में कुश्ती के लिए मैट की व्यवस्था के साथ ही कोच की सुविधा देनी चाहिए जिससे खिलाड़ी अच्छी प्रैक्टिस कर सकें और आगे 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें