द्वार चार पर बेटी के बाप की भूमिका भी थानाध्यक्ष ने निभाई। वहीं वधू के बड़ी बहनों की रस्म उपनिरीक्षक नीतू श्रीवास्तव, कांस्टेबल सरस्वती तिवारी ने निभाई। इस मौके पर प्रधान डा. सोमकांत उपाध्याय, स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष प्रदीप सेठ राजू, धर्मवीर गुप्ता, मनोज जायसवाल, अजय गुप्ता, विनोद चौबे आदि ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।