गणेश लक्ष्मी की मूर्ति भी बेचेगा खादी आश्रम
खादी और ग्रामोद्योग आयोग तेलियाबाग के निदेशक एके गर्ग ने कहा कि चीन को टक्कर देने के लिए इस बार दीपावली पर मिट्टी के गणेश लक्ष्मी, दीये व अन्य उत्पाद बेचे जाएंगे। शहर के 40 से अधिक खादी आश्रमों से इसकी बिक्री जल्द शुरू होगी।