फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए खादी इंडिया से खरीदें कपड़े- रवींद्र जायसवाल

Tue, 08 Oct 2019 01:27 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
रवींद्र जायसवाल (फाइल फोटो)। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर तेलियाबाग में 22 दिवसीय राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी लगाई गई है। 25 अक्तूबर तक चलने वाले प्रदर्शनी का का उद्घाटन स्टांप एवं पंजीयन के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने फीता काटकर किया। राज्यमंत्री ने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए खादी इंडिया से कपड़े खरीदने चाहिए। वातावरण के हिसाब से खादी बहुत अच्छा है।

विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि लोगों को मोमेंटो के बजाय खादी का रुमाल या गमछा देना चाहिए। 150 कार्यकर्ताओं के लिए खादी का कुर्ता पैजामा बनवाकर पैदल यात्रा निकालेंगे। कारपेट काउंसिल के चेयरमैन सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में 11 अक्टूबर से कारपेट एक्सपो लगेगा। विशिष्ट अतिथि खादी ग्रामोद्योग अंबेडकरनगर के प्रशासक नागेंद्र रघुवंशी रहे। इस दौरान एके गर्ग, मिथिलेश, केपी मिश्र, डीके सिंह, एके सिंह, ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।

प्लास्टिक से अछूती नहीं प्रदर्शनी
खादी के प्रमोशन के लिए लगाई गई प्रदर्शनी भी प्लास्टिक अछूती नहीं थी। अचार, मुरब्बा और अन्य उत्पादों को प्लास्टिक के डिब्बों में दिया जा रहा था। जबकि कांच की बोतल, मिट्टी, स्टील, तांबा, पीतल आदि के बर्तनों का इस्तेमाल किया जा सकता था। फ्लैक्स भी प्लास्टिक पर बने थे, जबकि इसे भी खादी या अन्य पतले कपड़ों पर किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश लक्ष्मी की मूर्ति भी बेचेगा खादी आश्रम
खादी और ग्रामोद्योग आयोग तेलियाबाग के निदेशक एके गर्ग ने कहा कि चीन को टक्कर देने के लिए इस बार दीपावली पर मिट्टी के गणेश लक्ष्मी, दीये व अन्य उत्पाद बेचे जाएंगे। शहर के 40 से अधिक खादी आश्रमों से इसकी बिक्री जल्द शुरू होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें