फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Vishwanath: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर देखने पहुंची मुस्लिम महिलाओं को रोका, जानिए क्या है पूरा मामला ?

Wed, 16 Nov 2022 12:31 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में मंगलवार को पांच मुस्लिम महिलाओं को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर देखने से रोका गया। महिलाओं ने नाराजगी जताई तो गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मना किया और कहा कि अधिकारियों के आदेश पर ही छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर देखने मंगलवार को पहुंची पांच मुस्लिम महिलाओं को पुलिस ने रोक दिया। जैसे ही महिलाएं गेट नंबर चार पर पहुंची पुलिस कर्मी सतर्क हो गए। उनसे पूछताछ की और अंदर जाने से मना किया। इस पर महिलाओं ने आपत्ति जताई और दर्शन कराने पर अड़ी रही। 
विज्ञापन

महिलाएं गेट पर पहुंचीं तो देख वहां सुरक्षा में लगे लोग अलर्ट हो गए। रोकने के बाद महिलाओं ने नाराजगी जताई तो गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मना किया और कहा कि अधिकारियों के आदेश पर ही छोड़ा जाएगा। इस पर महिलाओं ने कहा कि कॉरीडोर देखने से क्यों रोका जा रहा है, यह समझ से परे है। मौके पर मौजूद पाली प्रभारी ने अपने अधिकारियों से संपर्क करने के बाद महिलाओं से कॉरिडोर के पीछे के गेट से प्रवेश करने की जानकारी दी, इसके बाद वह गेट से चली गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें