फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Vishwanath Dham: दो साल में 16 हजार विदेशी श्रद्धालु पहुंचे बाबा विश्वनाथ के दरबार, ये रहे आंकड़े

Mon, 11 Dec 2023 10:52 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विश्वनाथ धाम विदेशी मेहमानों की भी श्रद्धा का केंद्र बन गया है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद लगभग 15930 से अधिक विदेशी भक्तों ने काशी विश्वनाथ धाम दर्शन के लिए बुकिंग कराई थी।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर की स्वर्णिम आभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा विश्वनाथ का नव्य, भव्य और दिव्य धाम सनातन धर्मियों की आस्था का नया केंद्र बनकर उभरा है। दो साल में बाबा के धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 12 करोड़ से अधिक रही। इसमें लगभग 16 हजार विदेशी श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर पर मत्था टेका।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ धाम विदेशी मेहमानों की भी श्रद्धा का केंद्र बन गया है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद लगभग 15930 से अधिक विदेशी भक्तों ने काशी विश्वनाथ धाम दर्शन के लिए बुकिंग कराई थी। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि धाम के लोकार्पण 13 दिसंबर 2021 से छह दिसंबर 2023 तक 15,930 से अधिक विदेशी भक्तों ने विश्वनाथ मंदिर के सुगम दर्शन के लिए बुकिंग कराई थी। उन्होंने बताया कि पिछले साल 2022 की तुलना में इस साल इनकी बुकिंग लगभग दोगुने से अधिक में है।
विज्ञापन


दो साल में करीब 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन
13 दिसंबर 2021 को लोकार्पण से 6 दिसंबर 2023 तक काशीपुराधिपति के दरबार में रिकॉर्ड लगभग 12 करोड़ 92 लाख 24 हजार से अधिक लोगों ने शीश नवाया है।

धाम में विदेशी भक्तों की उपस्थिति
दिसंबर 2021-- 40

1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 - 4540

1 जनवरी 2023 से 6 दिसंबर 2023 -11350

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें