मंदिर प्रशासन की ओर से व्हील चेयर के साथ ही मंदिर तक पहुंचने के लिए निशुल्क ई रिक्शा का इंतजाम भी किया गया है। यात्री सुविधा हाल से स्कैनिंग के बाद मंदिर चौक इलाके से होते हुए श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। वहीं यात्री सुविधा केंद्र में बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए अलग से टॉयलेट के इंतजाम भी किए गए हैं।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि बाबा के दर्शन के लिए आने वाले दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मंदिर में हर सुविधाएं मिलेंगी। मंदिर में प्रवेश के सभी द्वार पर जहां-जहां सीढ़ियां बनाई गई हैं रैंप का निर्माण किया गया है।