फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पासपोर्ट कार्यालय में बढ़ी आवेदकों की संख्या, अब 20 की जगह 25 दिन बाद का मिल रहा समय

Tue, 30 Nov 2021 04:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में बीते माह में 700 आवेदकों ने आवेदन किया था। इस माह यह संख्या बढ़कर 750 पहुंच गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के महमूरगंज स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पर इन दिनों आवेदकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बीते माह में 700 आवेदकों ने आवेदन किया था। इस माह यह संख्या बढ़कर 750 पहुंच गई है। संख्या बढ़ने से आवेदकों को अब 20 की जगह 25 दिनों बाद का समय मिल रहा है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के दौरान अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ विदेश जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी गिरावट आई थी। वहीं, संक्रमण के चलते पासपोर्ट कार्यालय भी दो माह के लिए बंद था। संक्रमण में कमी आते ही पासपोर्ट आवेदकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

दरअसल, पूर्वांचल के ज्यादातर युवा कामकाज के लिए खाड़ी देशों में जाते हैं। इस वजह से भी आवेदकों की संख्या बढ़ने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के भी आवेदकों की संख्या पहले से बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के एपीओ शैलेंद्र सिन्हा ने बताया कि बीते माह से आवेदकों की संख्या बढ़ने से 20 की जगह 25 दिन बाद का समय मिल रहा है। पीसीसी आवेदकों की भी संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें