काशी विश्वनाथ धाम में अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस रूट से गुजरेंगे उस रूट पर सुरक्षा के बाबत रूफ टॉप सिक्योरिटी आदि की पड़ताल की गई। अन्य सभी बिंदुओं को देखते हुए कमियों को चिन्हित करते हुए उसे दुरूस्त करने का निर्देश दिया। ललिता घाट नाव से गंगा मार्ग से अन्य गंतव्य को एसपीजी रवाना हुई।
इसके पूर्व एसपीजी टीम ने पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम कौशलराज शर्मा अन्य अफसरों के संग एएसएल की घंटे भर तक चली बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। इसके बाद एसपीजी टीम चौबेपुर स्थित स्वर्वेद महामंदिर के लिए रवाना हुई। वहां ग्रामीण पुलिस अफसरों संग एसपीजी ने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया। शनिवार को टीम बरेका गेस्ट हाउस का निरीक्षण करेगी।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: बाबा के धाम में विग्रहों को मिलेगा पुराना स्थान, साकार होगी कण-कण शंकर की कल्पना, 145 शिवलिंग किए जाएंगे स्थापित
एसपीजी अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार की देर शाम से लेकर रात तक चौबेपुर उमरहवा स्थित स्वर्वेद महामंदिर कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया। 14 दिसंबर को विहंगम योग समाज के वार्षिकोत्सव समारोह में प्रधानमंत्री शामिल होंगे।
सुरक्षा के बाबत एसपीजी ने बृहस्पतिवार की रात प्राथमिक विद्यालय मुड़ली के पास प्रधानमंत्री के लिए बनाए जा रहे मंच के स्थान को भी बदल दिया गया। अब यह मंच 100 मीटर दूर उत्तर दिशा में बनाया जा रहा है।
पढ़ेंः
काशी विश्वनाथ धाम की अद्भुत छटा: सतरंगी रोशनी से नहाया बाबा का दरबार, तस्वीरों में देखें भव्य नजारा
एसपीजी अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से लोकार्पण वाले दिन प्रधानमंत्री की सुरक्षा के बाबत फैसला लिया है कि गंगा में नाव संचालन पर पूर्णतय प्रतिबंध रहेगा। जब तक प्रधानमंत्री विश्वनाथ धाम में रहेंगे तब तक राजघाट से लेकर अस्सी के बीच नौका संचालन पर पूर्णतय रोक रहेगी। वहीं सुरक्षा के लिहाज से गंगा में जल पुलिस, एनडीआरएफ के अलावा सिविल पुलिस भी गंगा घाटों पर पूरी निगरानी बनाए रखेंगी।