फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: नकलविहीन परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कसी कमर, पांच उड़ाका दल का गठन

Thu, 15 Jul 2021 11:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विद्यापीठ एवं संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए केंद्रीय विशेष प्रेक्षण दल का गठन किया गया है।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों में परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए पांच उड़ाका दल का गठन किया गया है। वाराणसी के लिए डॉ. राजीव कुमार को संयोजक, डॉ. अनुकूल चंद राय, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. किरन सिंह को सदस्य बनाया गया है। 

विज्ञापन


भदोही के लिए काशी नरेश पीजी कॉलेज के डॉ. घनश्याम मिश्रा को संयोजक, डॉ. कामिनी वर्मा, डॉ. विनय कुमार मिश्रा, डॉ. रविंद कुमार को सदस्य बनाया गया है। चंदौली जिले में शहीद हीरासिंह राज. महाविद्यालय धानापुर के डॉ. प्रवेश कुमार को संयोजक, डॉ. नौशाद अहमद, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. संगीता को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

मिर्जापुर में लालता सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय की डॉ. नीलम टंडन को संयोजक, डॉ. हेरंब पांडेय, डॉ. राजेश कुमार दुबे, डॉ. महेंद्र नाथ को सदस्य बनाया गया है। सोनभद्र में एनटीपीसी परिसर के डॉ. अविनाश कुमार दुबे को संयोजक, डॉ. रणवीर प्रताप सिंह, डॉ. ओमप्रकाश यादव और अजय लक्ष्मी को सदस्य बनाया गया है। उड़ाका दल के समन्वय के लिए अभिषेक राय व संदीप सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


काशी विद्यापीठ एवं संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए केंद्रीय विशेष प्रेक्षण दल का गठन किया गया है। टीम में प्रो. अनुराग कुमार को संयोजक, प्रो. राजेश कुमार मिश्र, प्रो. मो. आरिफ, प्रो. अमिता सिंह को सदस्य बनाया गया है। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरतन सिंह ने दी। 

विज्ञापन

बीए एलएलबी के छात्रों का बढ़ा शुल्क होगा वापस

काशी विद्यापीठ में बीए एलएलबी के छात्र-छात्राओं की फीस 25 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर निर्धारित की गई है। पिछले सत्र में विद्यार्थियों से वसूला गया अतिरिक्त शुल्क समायोजित किया जाएगा। कुलसचिव ने बताया कि प्रति सेमेस्टर फीस 25 हजार निर्धारित की गई है और अतिरिक्त शुल्क का समायोजन होगा।

काशी विद्यापीठ में हिंदी की शोध प्रवेश परीक्षा के तीसरे चरण में शोध प्रस्ताव की पीपीटी दो अगस्त से प्रस्तुत की जाएगी। छात्रों का दो, तीन, चार, पांच और नौ अगस्त को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक पीपीटी आधारित साक्षात्कार मानविकी संकाय स्थित हिंदी विभाग में होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें