फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: काशी विद्यापीठ की 15 जुलाई की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित, दूसरी तारीख आई सामने

Tue, 13 Jul 2021 01:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों की स्थगित परीक्षाएं अब 17 जुलाई को कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से परीक्षा को स्थगित की गई हैं।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों में 15 जुलाई को होने वाली वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अपरिहार्य कारणों से परीक्षा को स्थगित किया गया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि 15 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


कुलसचिव डॉ सुनीता पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में होने वाली 15 जुलाई की परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। 15 जुलाई की स्थगित परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित कराई जाएंगी।

इसके अलावा सभी परीक्षाएं अपने निर्धारित समय सारिणी के अनुसार आयोजित कराई जाएंगी। बता दें कि काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षा में लगभग दो लाख से भी ज्यादा छात्र शामिल होंगे। वार्षिक परीक्षा में 1,39,274 और सेमेस्टर परीक्षा में 65,111 छात्र हैं। परीक्षा केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें