फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बरातियों से भरी कार और ट्रक में भीषण टक्कर, दो भाई समेत एक ही गांव के पांच लोगों की मौत

Tue, 13 Jul 2021 08:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना इलाके के त्रिलोचन मकड़ा बाईपास के पास मंगलवार की सुबह बरातियों से भरी ब्रेजा और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो सगे भाइयों समेत एक ही गांव के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर की हालत नाजुक है। उसे ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मंगलवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो भाइयों समेत एक ही गांव के पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार को काटकर शवों को निकाला। 
विज्ञापन


जौनपुर जिले के जलालपुर थाना इलाके के त्रिलोचन मकड़ा बाईपास के पास मंगलवार की सुबह बरातियों से भरी ब्रेजा और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो सगे भाइयों समेत एक ही गांव के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर की हालत नाजुक है। उसे ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

सिकरारा थाना क्षेत्र के बांकी गांव निवासी ननकऊ सिंह (45), हौसला प्रसाद (54), अनुग्रह प्रताप सिंह (17) पुत्र विवेक सिंह, छोटू सिंह (17) पुत्र सुशील सिंह, प्रभु देव (14) पुत्र विवेक सिंह, राजवीर सिंह (18) ब्रेजा गाड़ी से चंदौली बरात में गए थे। जहां से सभी भोर में बांकी सिकरारा आने के लिए निकले थे। 
विज्ञापन


करीब 6 बजे जैसे ही वह जलालपुर थाना इलाके के मकरा बाईपास त्रिलोचन पहुंचे थे, तभी जौनपुर की तरफ से वाराणसी जा रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ननकऊ, हौसला प्रसाद मिश्र, अनुग्रह प्रताप सिंह, छोटू सिंह और प्रभु देव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

राजवीर सिंह की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर जलालपुर थाने की पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने गाड़ी से शवों को निकालकर कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें