फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन से लौटी काशी की बेटी का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। यूक्रेन से दिल्ली के रास्ते बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंची एमबीबीएस की छात्रा नेहा पटेल का मंगलवार को एयरपोर्ट पर निदेशक अर्यमा सान्याल ने स्वागत किया। वहीं परिजनों को देखकर नेहा भावुक हो गई।
विज्ञापन

मूलरूप से कंदवा निवासी नेहा पटेल (20) यूक्रेन में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। उसने बताया कि यूक्रेन में जान का खतरा बना हुआ था। किसी तरह यूक्रेन से दिल्ली आई और फिर यहां से इंडिगो की फ्लाइट से बाबतपुर आई। नेहा ने सरकार की प्रशंसा की। एयरपोर्ट पर निदेशक अर्यमा सान्याल ने नेहा का स्वागत किया और शांति के प्रतीक के रूप में चरखा भी भेंट किया। इस दौरान असिस्टेंट कमांडेंट सीआईएसएफ राहुल वर्मा और तहसीलदार साक्षी राय भी मौजूद रहीं।
---------
कीव से लविव के लिए रवाना हुआ उत्तम
यूक्रेन के सेंट्रल कीव में फंसे लंका के भगवानपुर स्थित विवेकानंद बंगाली कॉलोनी में रहने वाले बृजभूषण चौबे का बेटा उत्तम भी यूक्रेन में फंसा है। बृजभूषण ने बताया कि बेटे से बातचीत पर पता चला कि वहां कीव से एक हजार किलोमीटर दूर लविव जाने के लिए छात्रों को खुद का पैसा खर्च करने पर एम्बेसी के हस्तक्षेप के बाद रेल का टिकट मिला। ट्रेन पकड़ने के लिए छात्र बंकर से निकलकर सोमवार को कीव स्टेशन पहुंचे। वहां जगह नहीं होने के कारण खड़े होकर 24 घंटे गुजारा। मंगलवार को ट्रेन से कीव से लविव के लिए रवाना हुए। उत्तम ने अपने पिता को बताया कि लविव पोलैंड के बॉर्डर पर होने के कारण छात्र पोलैंड के रास्ते होकर भारत पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें