प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते नौ वर्षेां में 51 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की 500 से अधिक विकास योजनाओं की सौगात काशीवासियों को दी है। इससे काशी विकास की नई ऊंचाइयों को छूने लगी है। विकास का नया मॉडल बनकर उभरी है। अब रोपवे, आरओबी, फ्लाईओवर, फोरलेन सहित कई योजनाएं आकार लेंगी।
बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर गंगा घाट तक सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए विकास कार्य पूरे कराए जा रहे हैं। इस नगरी को सभी सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री 28 और विकास परियोजनाओं का लोकार्पण- शिलान्यास करेंगे। इसमें काशीवासियों को कैंट से गोदौलिया के बीच रोपवे की सौगात मिलेगी।