जनसभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को दिया अंतिम रूप
भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद सुब्रत पाठक ने बृहस्पतिवार की शाम सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में होने वाली जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि जनसभा स्थल पर मीडिया, महिलाओं, अतिथियों, दिव्यांगजनो के लिए अलग अलग दीर्घाएं बनाई गई हैं।
तीसरे दिन भी भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान
प्रधानमंत्री के काशी आगमन से पहले भाजपा की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई ने तीन दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया। कन्नौज के सांसद व काशी क्षेत्र के प्रभारी सुब्रत पाठक, निवर्तमान महापौर मृदुला जायसवाल ने प्राचीन श्री1008 श्री दैत्रा बीर बाबा मंदिर, कचहरी पर स्वच्छता अभियान चलाया। दक्षिणी विधानसभा के मध्यमेश्वर मंडल में पूर्व मंत्री व शहर दक्षिणी विधायक विधायक नीलकंठ तिवारी ने स्वच्छता का संदेश दिया। मध्यमेश्वर मंडल अध्यक्ष संदीप चौरसिया सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।