फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी-अयोध्या-संगम सर्किट हाउसफुल: गोवा और आगरा फेल, रामलला के दर्शन को लेकर देश भर के भक्तों में दिख रहा क्रेज

Mon, 01 Jan 2024 12:03 PM IST
प्रगति चंद ललित शंकर पांडेय, वाराणसी।

सार

काशी-अयोध्या-प्रयागराज टूरिस्ट सर्किट के लिए एक लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों के समूह ने एडवांस बुकिंग कराई है। टूर ऑपरेटरों का कहना है कि फरवरी और मार्च तक सिर्फ अयोध्या बुकिंग की मिल रही है। 
विज्ञापन
काशी-अयोध्या-प्रयागराज सर्किट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के साथ ही धार्मिक पर्यटन बूम पर है। काशी-अयोध्या-प्रयागराज सर्किट के बीच एक लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों के समूह ने बुकिंग करा ली है। फरवरी और मार्च के लिए भी एडवांस बुकिंग चल रही है। हाल यह है कि टूर ऑपरेटर अब बुकिंग लेने से मना कर रहे हैं। टूर ऑपरेटरों के मुताबिक गोवा, आगरा और जयपुर से ज्यादा काशी-अयोध्या-संगम सर्किट के लिए बुकिंग हुई है। नए वर्ष से ही धार्मिक स्थलों में अयोध्या सबसे ऊपर है।

विज्ञापन


टूर ऑपरेटरों के अनुसार काशी-अयोध्या-प्रयागराज टूरिस्ट सर्किट के लिए दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कोलकाता, पटना, बिहार, एमपी और राजस्थान से बुकिंगमिल रही है। 22 जनवरी के बाद से इस सर्किट पर अधिक दबाव होगा। शहर में 20 से 25 बड़े टूर ऑपरेटरों के यहां हर दिन 50 से 60 बुकिंग आ रही है।

फरवरी और मार्च के लिए एक लाख से अधिक समूह ने काशी-अयोध्या-प्रयागराज की बुकिंग कराई है। एक अनुमान के मुताबिक एक लाख के समूह में ढाई से तीन लाख श्रद्धालु शामिल हैं। टूर पैकेज में तीर्थयात्रियों के ठहरने, ट्रांसपोर्ट और खानपान की पूरी व्यवस्था शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या सर्किट की बुकिंग फुल चल रही

Ram Mandir - फोटो : Social Media
वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के संयुक्त सचिव सुधांशु सक्सेना ने बताया कि अयोध्या सर्किट की बुकिंग फुल चल रही है। काशी से अयोध्या फिर प्रयागराज जाने वालों की संख्या सबसे अधिक है। देश के विभिन्न राज्यों से अच्छी बुकिंग आ रही है। अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अयोध्या स्टेशन, सात से अधिक वंदे भारत समेत अन्य ट्रेनें, अच्छी कनेक्टिविटी और परिवहन होने के कारण तीर्थयात्रियों की पहुंच सुलभ और सरल हो गई है। इस सर्किट पर एक लाख से अधिक बुकिंग काशी से हो चुकी है।

टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप राय ने बताया कि काशी-अयोध्या-प्रयागराज सर्किट बनाया जाना सफल हुआ। हाल यह है कि अयोध्या में होटल, गेस्ट हाउस खाली नहीं मिल रहे हैं। लोगों ने अपने घरों में होम स्टे भी खोल लिया है। वह भी अब हाउसफुल हैं।

होटल न मिल पाने के कारण बहुत सी बुकिंग को रद्द या फिर अगले माह के लिए टालनी पड़ रही है। आने वाले दिनों में यह सर्किट अन्य सभी पर्यटन स्थलों को पीछे छोड़ देगा। क्योंकि, अब भी जिसे, दो दिन का भी मौका मिल रहा है तो वह अयोध्या घूमने जरूर जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें