फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जल जीवन मिशन के लिए रखी पाइप में अचानक लगी आग, धू-धू कर जली; कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Sat, 08 Jun 2024 12:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में जल जीवन मिशन के तहत पानी सप्लाई के लिए रखे पाइप में शनिवार की सुबह रहस्यमय परिस्थिति में आग लग गई। इस दौरान धू- धू कर सारी पाइप जल गई। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
पाइप में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के कोरौता बाजार में शनिवार की सुबह जल निगम की रखी पाइप में रहस्यमय परिस्थिति में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि सभी पाइप धू-धू कर जलकर राख हो गईं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


यह है मामला
ग्राम प्रधान दिनेश पटेल ने बताया की जल जीवन मिशन के तहत गांव में पानी की सप्लाई के लिए टंकी बनाई जानी है। जिसकी बोरिंग हो गई। हर घर तक पानी की सप्लाई के लिए प्लास्टिक की पाईप मंगलाकर रखी गई थी। शनिवार को रहस्यमय परिस्थिति में पाइप में आग लग गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 

जानकारी होते ही सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पाइप से निकल रहे धूएं के गुब्बार से आस-पास अंधेरा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें