फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गंगा स्नान के दौरान डूबने से युवक की मौत, 72 घंटे में तीन मौतों से मचा हड़कंप

Sat, 08 Jun 2024 11:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले के अस्सी घाट पर डूबने से मौत के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 72 घंटे के अंदर यहां तीन लोगों की डूने के चलते मौत हो चुकी है। घटना को लेकर हड़कंप मचा है। 
विज्ञापन
घटना के बाद गंगा घाट पर निगरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के अस्सी घाट पर 72 घंटे में तीन लोगों की मौत हो हुई है। मौतों का मुख्य कारण घाट पर गहराई का पता नहीं चलना बताया गया। इसी क्रम में मिर्जापुर मड़िहान घोड्या कलवारी निवासी संदेश पटेल (17) की गहरे पानी में जाने से शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। लगातार हो रही मौतों से लोगों में हड़कंप मचा है। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक का शव बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान के लिए तुलसी घाट आया था। स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई। साथ आए दोस्तों और परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

इससे पहले छह जून को तुलसी घाट पर महाराष्ट्र के येऊउखड के रहने वाले सागर दिनकर की गहरे पानी मे जाने से मौत हो गई थी। उसके दोस्तों ने गहरे पानी मे डूबता देख शोर मचाया, लेकिन दोपहर का समय होने के कारण आसपास कोई नहीं था। इसके चलते युवक गहरे पानी में समा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें