श्री जगन्नाथ यात्रा प्रभारी राजेश महेश्वरी ने कहा कि 23 जून को जगन्नाथ यात्रा निकलनी थी। जिसे कोरोना वायरस को देखते हुए निरस्त कर दिया गया है। मंदिर में ही पूजा पाठ किया जाएगा। मंदिर के पास ही बलदाऊ सुभद्रा और जगन्नाथ के रथ को सांकेतिक रूप से घुमाकर मंदिर में वापस लाया जाएगा, जिसमें भीड़ नहीं शामिल होगी। आयोजन को धूमधाम से नहीं मनाया जाएगा और प्रशासन का सहयोग किया जाएगा।